मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को पूरे प्रदेश में दिनभर झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से एक ओर जहां मैदानी इलाकों में गर्मी से बड़ी राहत मिली है, तो दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में ओले पड़ने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में अभी 24 घंटे और बारिश व ओलावृष्टि की अलर्ट जारी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
प्रदेश में बुधवार तड़के से ही बारिश शुरू हो गई। दिनभर घने काले बादलों के बीच झमाझम बारिश होती रही। प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। देहरादून में 12 घंटे में 29.6 मिमी, टिहरी में 42.4 मिमी, मुक्तेश्वर में 12.4 मिमी, पंतनगर में 1.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
3 of 8
इसके अलावा पहाड़ से मैदान तक अच्छी बारिश ने मौसम में ठंड वापस लौटा दी। राजधानी में ही दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहेंगे।
4 of 8
उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में आगामी 24 घंटे भारी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश के कई दौर हो सकते हैं। बारिश से अभी तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इसके अलावा प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
5 of 8
राजधानी में दिनभर झमाझम बारिश और हल्की ठंडी हवाओं ने सर्दी फिर से लौटा दी। दून में दिन के तापमान में 15 डिग्री की गिरावट के साथ दिन और रात का तापमान एक हो गया। ठंड के बीच मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश के साथ ओले भी पड़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
6 of 8
बारिश के बीच शाम को अचानक निकली धूप से मौसम का इंद्रधनुषी रंग भी देखने को मिला। शाम को करीब साढ़े पांच बजे मसूरी से देहरादून तक आसमान में इंद्रधनुष देखकर लोग रोमांचित हो गए। करीब दस मिनट तक आसमान में रंग बिरंगी रेनबो नजर आया। इसके बाद इंद्रधनुष बादलों में गायब हो गया।
विज्ञापन
7 of 8
बुधवार को तापमान
देहरादून : 20.5
पंतनगर : 20.5
मुक्तेश्वर : 10.5