फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से बंद रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे, पानी और बिस्कुट के सहारे रहे यात्री, तस्वीरें...

Sun, 07 Apr 2019 09:30 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
रुद्रप्रयाग हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा में लीला फैक्ट्री के समीप भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गिर गया, जिस कारण यातायात चार घंटे बंद रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
रुद्रप्रयाग हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दो तरफा वाहनों की लंबी कतार लगी रही। एनएच द्वारा तीन मशीनों की मदद से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 6.30 बजे वाहनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
रुद्रप्रयाग हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे तिलवाड़ा के समीप पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया। इतना सही रहा कि इस दौरान हाईवे पर कोई वाहन नहीं चल रहा था, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। 

4 of 6
रुद्रप्रयाग हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यहां हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। टनों मलबा होने के कारण एनएच द्वारा तीन बजे से दो तरफ से तीन जेसीबी की मदद से मलबा सफाई का कार्य शुरू किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
रुद्रप्रयाग हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को पानी व बिस्कुट मुहैया कराए गए। शाम को करीब साढ़े 6 बजे के बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो पाया। एनएच के ईई जेके त्रिपाठी ने बताया कि प्रभावित हिस्सा, बीते वर्ष से अति संवेदनशील बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुद्रप्रयाग हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
इस बार यात्राकाल व बरसात में मौके पर सुरक्षा व हाईवे को यथाशीघ्र खोलने के लिए बेहतर से बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। इससे पहले भी कई बार इसी रूट पर हाईवे जाम हो चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें