आज तड़के देहरादून में मौसम बदल गया। मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई, जिसने सर्दी बढ़ा दी है। देहरादून में ओलावृष्टि इतनी ज्यादा हुई कि बच्चों ने खूब 'स्नो मैन' बनाए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दून में आज आसमान के काले बादल छाए तो अंधेरा हो गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद तक बारिश रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान कहीं-कहीं भारी ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कई दिन से खराब चल रहे मौसम की वजह से राज्य में ठंड बढ़ गई है। चारधाम सहित ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढक गई हैं।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री, हेमकुंड के साथ धनोल्टी में बर्फबारी हुई है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से ढक गए हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 45-55 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई है।