फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बारिश के साथ जमकर बरसे ओले, पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़ी, तस्वीरें...

Thu, 12 Mar 2020 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह बारिश, दिन में धूप और शाम को फिर बारिश। गुरुवार को उत्तराखंड में कुछ ऐसा ही रहा मौसम। पूरे दिन सूरज और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। मसूरी और धनोल्टी में भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। वहीं कुमाऊं में देर शाम को जमकर ओले बरसे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब नौ बजे तेज बारिश के साथ ही ऊधमसिंहनगर के गदरपुर और बाजपुर में ओले भी बरसे। लोगों ने ओलों को एकत्रित कर खूब मजे किए। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद ठंड भी बढ़ गई है।  
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 45-55 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दून और आसपास के इलाकों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही थी, जो बृहस्पतिवार सुबह भी जारी रही। बादलों की गड़गड़ाहट और चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश थमने के बाद भी काफी देर तक आसमान काले बादलों से घिरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें