फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, मलबे और ओलों से पटे खेत, तस्वीरें...

Fri, 26 Apr 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने करवट ली तो कहीं भारी बारिश तो कहीं ओलावृष्टि ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। पिथौरागढ़ के सीमांत गांव तांकुल में बुधवार रात अतिवृष्टि से व्यापक तबाही मची है। गांव को जोड़ने वाली दो पैदल पुलिया के साथ ही संपर्क मार्ग बह गया, पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना में जनहानि और पशु हानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बादल फटने की घटना है जबकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

2 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
गांववासियों के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज आवाज के साथ गांव के ऊपर की पहाड़ी से पानी का नाला फूट पड़ा। गांव के लोग भारी दहशत में आ गए। देखते ही देखते तांकुल और मांगती नाले में मलबा भर गया। नालों में मलबा भरने से तांकुल को जोड़ने वाली दो आरसीसी पुलिया बह गईं। संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। गांव के लिए बनी पेयजल योजना को भारी क्षति पहुंची है। एक शौचालय ध्वस्त हो गया है। खेतों में बुरी तरह मलबा पट गया। कुछ समय बाद पानी का बहाव कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

3 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
बेड़ीनाग में बारिश और ओलावृष्टि के चलते छह बकरियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक मवेशी लापता हो गए। कई गांवों में मकान और पैदल रास्तों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई करने की मांग उठाई है।

4 of 8
उत्तराखंड में बारिश,बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
बेड़ीनाग और पिथौरागढ़ आए दिन हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। खेतों में तैयार फसल ओलों की मार से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों ने सरकार से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठाई है। तहसील के रीठा रैतोली, अनोली, असूर, चौड़मन्या, देवीनगर, जगथली, काशीथल, बुडसीमा, लालुका, कालेटी, गुरबुरानी समेत कई गांवों में ओलावृष्टि से फसल, फल और सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
बुंगाछीन कुसैल सड़क पर बारिश से पेड़ गिर गया। जिससे रास्ता बंद हो गया। कालेटी के गिरधर सिंह, हयात सिंह, हरीश रावत, उडियारी के श्याम सिंह ने बताया कि बीते दिन हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से फसल, फल, सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मेहनत पर पूरी तरह पानी फिर गया है। पिथौरागढ़ के जाख पुरान क्षेत्र में ओलों की मार से फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

6 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
केदारनाथ धाम में दोपहर बाद एक घंटे जमकर बर्फबारी हुई। जबकि केदारघाटी में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। पहाड़ी से मलबा आने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे दो स्थानों पर बंद रहा। बुधवार देर रात्रि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सौड़ी के समीप अंधेरगढ़ी व बांसबाड़ा के समीप पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया, जिसे बृहस्पतिवार सुबह कड़ी मशक्कत करने के बाद करीब साढ़े आठ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। 
विज्ञापन

7 of 8
हेमकुंड साहिब में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
चमोली जिले में बृहस्पतिवार को भी दोपहर बाद मौसम खराब रहा। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि जोशीमठ क्षेत्र में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आ गई है। हेमकुंड साहिब क्षेत्र में बर्फबारी से दोपहर बाद पैदल रास्ते से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हुआ। हेमकुंड साहिब में दस से पंद्रह फीट तक बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलते क्षेत्र में बादल सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। अलबत्ता दोपहर में बादलों का समूह आसमान में मंडराने लगे। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। पिछले 24 घंटों में पिथौरागढ़ में 32 एमएम, गंगोलीहाट में 10, धारचूला में एक, मुनस्यारी में 1.50, बेड़ीनाग में 37 और डीडीहाट में 3.50 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें