फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतालिका तीज 2018: बन रहा अद्भुत संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, लेकिन गलती से भी न करें ये काम

Wed, 12 Sep 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
teej
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरतालिका तीज सुहागिनों को सौभाग्य देने वाली है। इस बार तीज पर खास योग बन रहा है। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में पूजन करने से आपको दोगुना फल मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे, व्रत और पूजन के दौरान इन कामों को करने से बचेंगे तो शुभ होगा। हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति और परिवार का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए जबकि कुंवारी लड़कियां अच्छा वर पाने के लिए करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
teej - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, इस बार तुला राशि का चंद्रमा चित्रा नक्षत्र के साथ मिलकर शुक्ल योग बना रहा है। कहा जाता है कि इस योग में किए गए व्रतादि धार्मिक अनुष्ठान एक हजार गुना अधिक फलदायी हो जाते हैं। इसलिए बार किए गए पूजा आदि  का विशेष फल मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
teej
इस बार तीन व्रत 12 सितंबर बुधवार को है। ऐसे में तीज पूजा मुहूर्त : 06:08 से 08:35 तक तक रहेगा। 11 सितंबर मंगलवार को  शाम 6 बजकर 4 मनिट पर शुरू होगी। जबकि 12 सितंबर को शाम 4 बजकर 7 मिनअ पर समाप्त होगी। पूजा के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजकर 30 मिनट तक अतिश्रेष्ठ मुहूर्त है। 

4 of 7
teej - फोटो : अमर उजाला
इस दिन व्रती सुहागिनों और कुंवारी युवतियों को किसी पर क्रोध नहीं करना चाहिए। इस दिन मेहंदी लगाए और खुद को शांत रख दूसरों की मदद करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी भी बुजुर्ग पर क्रोध नहीं करना चाहिए और न ही अपशब्द बोलने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
puja aarti
कहा जाता है कि, इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को व्रत के दिन रात में सोना नहीं चाहिए। रात के समय पूजन और भजन कीर्तन से मां गौरी मनमांगा फल देती है। इस दिन काम वासना से भी दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 7
puja aarti
तीज व्रत के नियम बहुत कठिन हैं। कहा जाता है कि, तीज का व्रत निर्जला करना चाहिए इस दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। अगर व्रत बीच में ही टूट जाए तो अगले जन्म में पशु का जीवन मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dana
तीज के व्रत में दान करना शुभ होता है। जो महिलाएं इस दिन मांसाहार का इस्तेमाल करती हैं उन्हें पाप का भागी बनना पड़ता है। ध्यान रहे कि इस दिन घर में सात्विक भोजन बनाएं और दान भी करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें