फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ हरीश रावत ने ऐसा क्या कर डाला कि सब रह गए हैरान

Sat, 03 Mar 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
Harish rawat, surprised, chief minister - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कुछ ऐसा कर डाला कि जिसने भी उसे देखा वह हैरान रह गया। होली वाले दिन हरीश रावत मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे। धुर विरोधी पार्टी के इस दिग्गज नेता की अनायास उपस्थिति और उनके होली मिलने के अंदाज ने मुख्यमंत्री को न केवल चौंका बल्कि असहज भी कर दिया।



 
विज्ञापन

2 of 6
Harish rawat, surprised, chief minister - फोटो : amar ujala
हुआ यूं कि जब हरीश रावत मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। मुखिया ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि उनके लिए हरीश रावत की मौजूदगी अप्रत्याशित ही थी। उनके करीब पहुंचकर कर हरीश रावत ने जब अपने कुर्ते की जेब में हाथ डाला। तब भी मुख्यमंत्री यही समझ रहे थे कि वह जेब से गुलाल निकालेंगे और उनके चेहरे पर लगा देंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Harish rawat, surprised, chief minister - फोटो : amar ujala
लेकिन जेब से जब हाथ बाहर निकला तो वह हाथों में एक माला पकड़े हुए था। इस माला में कागज पर लिखे कई प्रश्न थे। इससे पहले कि मुख्यमंत्री कुछ बूझते ही हरीश रावत ने उनके गले में प्रश्नों की माला डाल दी। हरीश रावत के इस अंदाज पर मुख्यमंत्री बस मुस्करा भर दिए।

4 of 6
Harish rawat, surprised, chief minister - फोटो : amar ujala
हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर इस संबंध में एक संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,'मैंने एक नए अंदाज में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को होली की शुभकामना देने का निर्णय किया है। एक 25.30 प्रश्नों की माला' उनके गले में डालना चाहता हूं ताकि सत्ता उन प्रश्नों का समाधान करे।
विज्ञापन

5 of 6
Harish rawat, surprised, chief minister - फोटो : amar ujala
हरीश रावत ने पोस्ट में लिखा है कि वह ऐसी ही एक माला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के गले में डालना चाहते हैं ताकि वह उन प्रश्नों को उठाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Harish rawat, surprised, chief minister - फोटो : amar ujala
हरीश रावत ने माला में जो प्रश्न पिरोये, उनमें से कुछ उनकी सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं से जुड़े थे तो कुछ नई सरकार के कामकाज से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री के गले में डाली गई प्रश्नों की माला में हरीश रावत ने पूछा कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना क्यों बंद हुई, गांवों के बजट में कटौती क्यों? राज्य में कानून व्यवस्था क्यों गिरी? मंडुवा सहित मोटे अनाजों  व दालों पर प्रोत्साहन योजना बंद क्यों? राज्य में नब्बे हजार बुजुर्ग महिलाओं और 21 हजार विकलांगों की पेंशन समाप्त क्यों हुई? गौरादेवी, नंदादेवी, मेरी कन्या मेरा धन योजना की धनराशि में कटौती क्यों? वृक्ष बोनस, जल बोन व दुग्ध बोनस योजना बंद क्यों? आत्महत्या करने वाले किसानों और व्यापारियों को आर्थिक सहायता क्यों नहीं दे रही सरकार? बैकलाग की भर्ती बंद क्यों? सस्ती चीनी, गेहूं चावल की योजना बंद क्यों? कई विभागों में खाली पदों को मृत घोषित क्यों किया? राज्य में अघोषित विद्युत कटौती, पानी की दरों में बढ़ोत्तरी, पार्टी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन समेत कई अन्य मुद्दों पर उन्होंने प्रश्न किए हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें