फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक और स्टिंग से खलबली

Tue, 14 Feb 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
हरीश रावत - फोटो : file photo
विधानसभा चुनाव का प्रचार के आखिरी दिन सामने आए एक और स्टिंग ने सियासत में खलबली मचा दी। ये स्टिंग एक टीवी चैनल में जैसे ही प्रसारित हुआ भाजपा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से इस्तीफा मांग लिया।
विज्ञापन

2 of 6
हरीश रावत - फोटो : Self
उधर, स्टिंग से नाराज मुख्यमंत्री के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा की साजिश करार देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को स्टिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
 
विज्ञापन

3 of 6
हरीश रावत - फोटो : Self
सोमवार को एक टीवी चैनल में एक स्टिंग प्रसारित किया गया। ये स्टिंग के एक पूर्व विधायक से संबंधित बताया जा रहा है। इसके प्रसारण के बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।
 

4 of 6
साक्षात्कार के दौरान सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर स्टिंग के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
उन्होंने बताया कि उन्होंने आयोग को पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने स्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से स्टिंग का प्रसारण किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
इसके लिए उन्होंने टीवी चैनल और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खिलाफ वातावरण बनाने के लिए पार्टी और उसके एक उम्मीदवार छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। उन्होंने आयोग से स्टिंग के प्रसारण एवं प्रचार पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें