वेलेंटाइन डे का इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार को युवाओं ने अलग-अलग जगहों पर अपने तरीकों से प्यार का इजहार किया।   लव बर्ड्स ने खास तैयारियां की। किसी ने अपने साथी को सरप्राइज पार्टी दी तो किसी ने खास तरह के उपहार।   इसके साथ ही घूमने की खास प्लानिंग भी बनाई गई।   कुछ कपल्स ने होटल, रेस्टोरेंट में टेबल भी बुक कराएं।   कुछ जोड़ों ने तो गुलाब के फूलों की बुकिंग भी पहले से करा ली थी।