फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर भगवा ओढ़कर भजन-कीर्तन क्यों करने लगे ये कांग्रेसी नेता, दोनों पार्टियों में मची खलबली

Tue, 06 Feb 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
harish rawat
कांग्रेस के खांटी नेता माने जाने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत जब भगवा ओढ़कर मंदिर पहुंच गए और भजन कीर्तन शुरु कर दिया तो दोनों पार्टियों में खलबली मच गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
harish rawat
वाल्मीकि मंदिर से अपना अलग सियासी अभियान शुरू करने वाले हरीश रावत पूरी तरह मंदिर पॉलिटिक्स पर रमने जा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने टपकेश्वर मंदिर में भगवा ओढ़कर भगवान का भजन कीर्तन किया। फिर वह लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। जिस तरह से उन्होंने मंदिरों में जाने का सिलसिला शुरू किया है, वह एक-दो मंदिरों तक सीमित नहीं रहने वाला।

 
विज्ञापन

3 of 6
harish rawat
बकौल हरीश रावत, वह प्रदेश के तमाम मंदिरों में जाएंगे। जनता और जनार्दन की शरण में जाकर मोदी मॉडल तलाशने की बात हरीश रावत ने दोहरायी। हरीश रावत की इस मंदिर पॉलिटिक्स पर भाजपा ने यह कहकर कटाक्ष किया कि कांग्रेस ने जो पाप किए, मंदिर जाकर  वह उनका प्रायश्चित कर रही है।

 

4 of 6
harish rawat
हरीश रावत ने रविवार को वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना से शुरुआत की। सोमवार को वह टपकेश्वर महादेव के मंदिर पहुंचे। जिस भगवा राजनीति को सांप्रदायिकता का नाम देकर कांग्रेस कोसती रही है, उसी भगवे के कंधे पर ओढ़कर हरीश रावत भगवान की भक्ति रस में डूब गए ।
 
विज्ञापन

5 of 6
harish rawat
करीब ढाई घंटे वह टपकेश्वर महादेव के मंदिर में रहे। यहां से वह अपने अनुयायियों के लक्ष्मण सिद्ध मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और उसके बाद भंडारे में शामिल हुए। मंगलवार को उनका हरिद्वार के सभी प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम है। बकौल हरीश रावत,‘ वह जनता और जनार्दन के दर पर जाकर मोदी मॉडल की तलाश कर रहे हैं कि आखिर वह कहां है? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
harish rawat
भाजपा ने हरीश रावत की मंदिर पालिटिक्स पर यह कहकर कटाक्ष किया कि पहले उनकी पार्टी मंदिर जाने को अपना अपमान समझती थी, लेकिन अब उन्हें भगवान की शरण में आना ही पड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने निशाना साधा कि गुजरात में राहुल गांधी भी खूब मंदिरों में घूमे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जितने पाप किए हैं, मंदिर जाकर उनका वे प्रायश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर धर्म पंथ के नाम पर देश को बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें