फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को काउंटर देने के लिए हरीश रावत ने उठाया ये बड़ा कदम

Fri, 13 Oct 2017 12:27 PM IST
राकेश खंडूड़ी / अमर  उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
पीएम मोदी और सीएम रावत - फोटो : file photo
सेहत में सुधार होते ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एक बार फिर एक्शन में हैं। अब हरीश रावत प्रधानमंत्री को काउंटर देने की तैयारी में हैं। कुमाऊं का दौरा करने के बाद अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले केदारनाथ का रुख करने की तैयारी में हैं। उनके इस संभावित कार्यक्रम को पीएम की केदारनाथ यात्रा के काउंटर के तौर पर देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
pm modi
पीएम का 20 अक्तूबर को केदारनाथ के दर्शन करने का कार्यक्रम है। पीएम के दौरे से पांच दिन पहले यात्रा पर निकलकर हरीश रावत न सिर्फ भगवान केदारनाथ के दर्शन करेंगे, बल्कि इस दौरान उनकी दो-दो जनसभाएं करने की योजना है। पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

 
विज्ञापन

3 of 6
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
पांव में चोट का इलाज कराने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके अस्वस्थ होने के बाद से उनके सक्रिय राजनीति बने रहने को लेकर भी पार्टी में गाहे-बगाहे सवाल उठते रहते हैं। मगर वह अचानक सक्रिय होकर उठ रहे सवालों का जवाब बन जाते हैं। सेहत में सुधार होने के बाद वह फिर से एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अल्मोड़ा का रुख किया।
 

4 of 6
harish rawat
पिथौरागढ़ में धरना दिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य के तौर पर वह देहरादून की बैठक में भी पहुंचे। बैठक से बाद वह दिल्ली लौट गए हैं। मगर वह जल्द वापसी करेंगे। दिवाली से पहले वह सियासी सक्रियता का नया धमाका करने की तैयारी में हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
kedarnath kapat close - फोटो : AmarUjala
उनके 14 अक्तूबर से केदारनाथ की यात्रा पर निकलने की तैयारी है। कार्यक्रम तकरीबन तय हो चुका है। उनका यह दौरा अगस्त्यमुनि से एक जनसभा के साथ शुरू होगा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी हो सकते हैं। 15 अक्तूबर को वे केदारनाथ पहुंचेंगे और उसी दिन उनकी गुप्तकाशी में एक जनसभा होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
harish rawat
ये इत्तफाक ही है कि हरीश रावत का यह राजनीतिक दौरा ऐन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब भाजपा सरकार पीएम मोदी की केदारनाथ यात्रा की तैयारी में जोर-शोर से जुटी है। पूर्व सीएम के सियासी दौरे से प्रशासनिक मशीनरी में खलबली मचने के आसार हैं। सियासी जानकार इसे हरीश खेमे का रणनीतिक कदम करार दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के केदारनाथ आने से पहले हरीश रावत केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और फैसलों को लेकर कुछ ऐसे सवाल छोड़ देना चाहते हैं, जिनसे भाजपा असहज हो जाए।

मुझे हरीश रावत जी ने केदारनाथ आने की इच्छा जताई। वह 14 अक्तूबर को केदारनाथ आएंगे। उसके बाद उनका केदारनाथ मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम हैं। उनकी दो जनसभाएं भी रखी गई हैं।
- मनोज रावत, विधायक, केदारनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें