हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय, एसपी रेलवे मंजूनाथ टीसी, आरपीएफ के अधिकारी और एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच रेलवे के कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। रेलवे अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कुछ मांगाें को मानने के बाद दोपहर एक बजे लोगों ने ट्रैक को खाली किया।