फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बच्ची से दरिंदगी के खिलाफ धर्मनगरी में चौथे दिन भी उबाल, सड़कों पर उतरे लोग, तस्वीरें... 

Wed, 23 Dec 2020 10:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में मासूम बिटिया के साथ हुई दंरिंदगी के विरोध में धर्मनगरी में चौथे दिन भी विभिन्न संगठनों के लोगों में गुस्सा देखा गया। सुबह से शाम तक विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मासूम को अलग-अलग माध्यम से श्रद्धांजलि दी और ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शाम के समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओें ने लोगों के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे कैंडल जलाकर सड़क पर बैठक गए।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता ऋषिकुल तिराहे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तिराहे पर गोल घेरे में सैकड़ों की संख्या में मोमबत्तियां जलाकर मासूम बिटिया को श्रद्धांजलि दी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपियों को तत्काल फांसी देनेे एक विकल्प है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी की गरिमा पर लगे इस धब्बे को मिटाने के लिए आरोपियों को 24 घंटे में फांसी दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें