फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: धर्मनगरी के लोगों का फूटा गुस्सा, आक्रोश देख पुलिस के हाथ-पैर फूले, तस्वीरें...

Tue, 22 Dec 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में मासूम के साथ दरिंदगी के दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर मंगलवार शाम को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शहर के बड़े बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पर भी सड़क पर उतर आए और ऋषिकुल तिराहे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले जाम के दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले तमाम संगठनों ने मिलकर मासूम को श्रंद्धाजलि देने के लिए मशाल और कैंडल मार्च निकाला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लोगों का आक्रोश देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए। एलआईयू ने पहले ही जनआक्रोश भड़कने की पुलिस को खबर दी थी। इसके चलते मासूम के घर के आसपास भारी पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी थी। मंगलवार शाम सैकड़ों लोगों के सड़कों पर उतरने से पुलिस फोर्स के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शाम साढ़े पांच बजे मासूम के घर के बाहर लोग एकत्र होने शुरू हो गए थे। करीब छह बजे पंचपुरी जाट महासभा के अध्यक्ष देवपाल राठी के नेतृत्व में लोगों ने मशाल जुलूस निकाला। इसमें कालोनी के बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं के अलावा शहर के कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष अधीर कौशिक के नेतृत्व में कैंडल मार्च रानीपुर मोड़ से निकाला गया। पुरानी रानीपुर मोड़ के पास मशाल और कैंडल मार्च आपस में मिल गए और चंद्राचार्य चौक तक पहुंचे। चौक से सैकड़ों लोग मशाल और कैंडल मार्च के साथ ऋषिकुल तिराहा पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकुल तिराहा पर लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का वक्त मांगा था। लेकिन पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। जाम के दौरान तिराहे पर तीनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एएसपी डा. बिशाखा अशोक भड़ाने और मंगलौर सीओ अभय सिंह ने बमुश्किल जाम खुलवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें