फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sena Bharti In Uttarakhand: दौड़ में रहे सफल, छाती फुलाने में युवाओं का निकला 'दम'

Tue, 22 Dec 2020 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के कोटद्वार में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली के तीसरे दिन रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के युवकों ने दमखम दिखाया। प्रारंभिक लंबाई और प्रवेशपत्र जांच में छंटनी के बाद 3159 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई। इनमें से 603 युवाओं ने समय पर दौड़ पूरी कर भर्ती की पहली बाधा पार कर ली लेकिन कई युवा छाती की चौड़ाई और छाती फुलाने में फेल हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में भर्ती रैली के तीसरे दिन रुद्रप्रयाग तहसील और टिहरी जिले की घनसाली और देवप्रयाग तहसील के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया हुई। भर्ती के लिए 3584 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
425 युवकों के अनुपस्थित होने के कारण 3159 युवाओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया। मंगलवार सुबह पांच बजे सबसे पहले काशीरामपुर तल्ला के एंट्री प्वाइंट पर प्रारंभिक लंबाई नापी गई जिसमें सेना के अधिकारियों ने कई युवाओं को बाहर का रास्ता दिखाया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवकों को 200 के समूह में कैंप के बलबीर स्टेडियम में दौड़ाया गया, जिसमें 603 युवक पांच मिनट में 1600 मीटर दौड़ पूरी करने में कामयाब रहे, लेकिन शारीरिक परीक्षण के दौरान कई युवकों की छाती मानकों के अनुसार नहीं पाई गई, छाती फुलाने में युवकों के पसीने निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रक्रिया में पास न होने की वजह से उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। 23 दिसंबर (बुधवार) को टिहरी जिले की प्रतापनगर, टिहरी, धनौल्टी, जाखणीधार और नरेंद्रनगर तहसील क्षेत्र के युवाओं की भर्ती होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें