फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में डकैती : घर में घुसे बदमाशों ने पहले बनवाया खाना और चाय, फिर लाखों का सामान लेकर हुए फरार, तस्वीरें...

Wed, 19 May 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले बदमाशों ने नकदी और जेवरात बटोरने से पहले आराम से खाना बनवाकर खाया और चाय भी पी। इसके बाद परिवार वालों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया।

बहादराबाद के धनौरी रोड पर स्थित गांव दौलतपुर में रहने वाले संदीप गिरी के मकान में बदमाश रात 11 बजे घुसे थे। इसके बाद संदीप को कहा कि उन्हें भूख लगी है। खाना खिलाओ। संदीप की पत्नी ने बदमाशों के लिए खाना बनाया। इसके बाद बदमाशों ने चाय की डिमांड की।

हरिद्वार: देर रात परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने डाली डकैती, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

करीब दो घंटे बाद परिवार के लोगों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। परिजनों ने बताया कि बदमाश बार-बार कर रहे थे कि वह नौ आदमी हैं और उनका खाना बनना है। घर के अंदर छह बदमाश थे। जबकि एक छत पर खड़ा था। इसके साथ ही थर्माकोल भट्ठी के चौकीदार को बंधक बनाकर दो बदमाश बैठे हुए थे।

सुबह चार बजे बदमाश पूरे इत्मिनान के साथ घर से वापस उसी रास्ते से निकले जिस रास्ते से वह आए थे। बदमाशों ने घटना के दौरान अपना मुंह भी नहीं ढका हुआ था। बदमाशों का मुंह न ढकना साफ-साफ इशारा करता है कि डकैती डालने के लिए आया गैंग बाहरी था। 
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला
डकैती डालने आए बदमाशों ने परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कोई मारपीट नहीं की। न ही किसी को चोट पहुंचाई। वही, संदीप का एक भाई हरिद्वार में रहता है, जबकि दूसरा भाई शांतरशाह में किराये के मकान में। घटना की सूचना मिलने पर उसके दोनों भाई भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला
संदीप अपने गांव जटौला में दो दिन पहले हिस्से की जमीन बेचकर आया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों को पता था कि संदीप के पास इस समय रुपया है।

4 of 5
हरिद्वार में डकैती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है। थर्माकोल भट्ठी के चौकीदार मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में डकैती के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर फारेंसिंक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया और घटना स्थल से फिंगर प्रिंट समेत कई अन्य सबूत एकत्र करवाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें