इसी जगह मिले युवक-युवती के कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस रातभर मौके पर डटी रही। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे कंकाल बाहर निकाले गए। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। कपड़ों से किसी तरह की कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जिससे पहचान हो सके।