फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कुंभनगरी के रेलवे स्टेशन पर मदमस्त गजराज ने की चहलकदमी, तस्वीरों में देखें...

Thu, 25 Mar 2021 06:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • बुधवार रात तीन बजे पहुंचा स्टेशन, लाइन नंबर छह पर घूमता रहा हाथी
  • वन विभाग की टीम ने की हवाई फायरिंग करके जंगल की तरफ भगाया 
विज्ञापन
1 of 5
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गया हाथी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात करीब तीन बजे एक हाथी जंगल से निकलकर कुंभनगरी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। हाथी लाइन नंबर छह पर काफी देर तक घूमता रहा। हाथी के आने से आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हवाई फायरिंग करके हाथी को जंगल की तरफ भगाया। तीन बजे एक हाथी जंगल से निकलकर रेलवे स्टेशन पर आ धमका और चहलकदमी करने लगा। हाथी रेलवे लाइन नंबर छह पर घूमता रहा। स्टेशन पर हाथी आने से प्लेटफार्म व अन्य जगहों पर काम कर रहे रेलवे के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही जिस समय हाथी प्लेटफार्म पर पहुंचा वहां यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं थी। स्टेशन पर मौजूद चुनिंदा यात्रियों को प्लेटफार्म से बाहर भेजा गया। इस दौरान स्टेशन के पावर केबिन में तैनात अधिकारियों ने इसकी सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर पहुंचे और हाथी को भगाने के लिए शोर मचाया। मोतीचूर रेंज से भी कुछ वन कर्मचारी स्टेशन पर पहुंचे और हाथी को भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। कुछ देर बाद हाथी जंगल की तरफ निकल गया। आरपीएफ प्रभारी डीएस चौहान ने बताया कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हवाई फायरिंग और शोर करके हाथी को जंगल की तरफ भगाया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गया हाथी - फोटो : अमर उजाला
कुंभ क्षेत्र में हाथियों की घुसपैठ वन और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन के उन सभी दावों की पोल रही है, जिनमें उनकी ओर से तमाम तरह के प्रबंध कर वन्यजीवों को मेला क्षेत्र में आने से रोकने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में कुंभ मेले में वन्यजीवों से श्रद्घालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कुंभ मेला क्षेत्र का पूरब, उत्तर व पश्चिम हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों से लगा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गया हाथी - फोटो : अमर उजाला
इसलिए जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में आते रहते हैं। कुंभ मेले के मद्देनजर वन और राजाजी टाइगर रिजर्व की ओर से करोड़ों रुपये के कार्य कराए गए हैं। जिनमें सोलर फेंसिंग से लेकर पत्थरों की दीवार और अब खाई भी खोदी जा रही है। वन चौकियों को भी कुंभ स्टेशन के रूप में विकसित करके 24 घंटे जंगली जानवरों पर पहरा बैठा दिया गया है।

4 of 5
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गया हाथी - फोटो : अमर उजाला
सामान्य टीमों के अलावा दर्जनों टीमें अतिरिक्त रूप से जंगली जानवरों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए लगाई गई हैं। इसके अलावा कई उपाय करने की बातें राजाजी और वन विभाग कर रहा है। इसके बाद भी पिछले दिनों एक हाथी रात के समय जंगल से निकलकर हरकी पैड़ी क्षेत्र में आ धमका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गया हाथी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बुधवार की रात भी एक हाथी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच गया था। हालांकि, मुस्तैद वन टीम ने पुलिस बल के साथ हाथियों को वापस ही जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें