फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव लड़ने वाली यह महिला आज मांग कर रही गुजारा, बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, तस्वीरें

Mon, 19 Oct 2020 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
छात्रसंघ चुनाव और विधानसभा चुनाव लड़ी यह महिला आज हरिद्वार में भिक्षावृत्ति कर पेट पालने को मजबूर है। यह महिला अपने छह साल के बेटे के साथ भिक्षावृत्ति कर रही है। लेकिन जब वो अपने बेटे को पढ़ाने बैठती है तो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
हम बात कर रहे हैं कुमाऊं विश्वविद्यालय की होनहार और अंग्रेजी व राजनीति विज्ञान से एमए करने वाली अल्मोड़ा की होनहार हंसी प्रहरी की। हंसी प्रहरी लंबे समय से हरिद्वार में भिक्षावृत्ति कर रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि वह केवल अपने बच्चे परीक्षित की पढ़ाई के लिए पैसे मांगती हैं। ज्यादा पैसे देने पर लौटा देती हैं। हंसी ने बताया कि वह अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर के रणखिला गांव की रहने वाली हैं। 

 

4 of 7
परीक्षित - फोटो : amar ujala
वर्ष 2000 वह अपने कॉलेज की छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष चुनी गईं। बाद में वह कुमाऊं विश्वविद्यालय में ही लाइब्रेरियन की नौकरी करने लगीं। वहां उन्होंने चार साल तक नौकरी की।

 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गईं तो कहीं नौकरी करने के लायक नहीं रहीं। इसलिए उन्होंने भिक्षावृत्ति का निर्णय लिया। हंसी ने उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में सोमेश्वर सीट से कांग्रेस के प्रदीप टम्टा और भाजपा के राजेश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
सोमवार को अमर उजाला में छपी खबर के बाद आज सोमवार को हंसी से मिलने कई लोग पहुंचे और उनकी मदद की। एलआईयू के अफसर हंसी से मिलने पहुंचे। कॉलेज सीनियर शालिनी भी हंसी से मिलीं। हंसी ने उनसे कहा कि वह सरकार से मदद चाहती हैं और हरिद्वार नहीं छोडऩा चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hansi - फोटो : amar ujala
मेडिकल की एक छात्रा समृद्धि ने उन्हें पांच हजार रुपए की मदद की। वहीं हंसी के सीनियर वर्तमान में इनकम टैक्स में अफसर भुवन पांडेय ने उनकी मदद करनी चाही तो उन्होंने निजी मदद लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें