अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों ने हाथ-पैर में कंपन, चक्कर आने, सिरदर्द और उल्टी की शिकायत की। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि आर्गेनो फास्फोरस कंपाउंड आधारित दवाओं के चलते लोगों के बीमार होने की आशंका है। यह भी हो सकता है कि कुट्टू को कीडे़ से बचाने के लिए जिन दवाओं को रखा गया हो, वह आटे में पिस गई हो। हालांकि, इन सभी आशंकाओं की पुष्टि सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है।