जाम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं, पेशवाई के दौरान शहर के लोगों को जाम से दो चार नहीं होना पड़े, इसके लिए कुंभ पुलिस ने जिला पुलिस के साथ योजना बनानी शुरू कर दी है। महाकुंभ मेले को लेकर सभी अखाड़ों की पेशवाई की तिथि घोषित कर दी है। तीन मार्च से पेशवाई निकलनी शुरू हो जाएंगी। पेशवाई में हजारों की भीड़ रहेगी और इसका असर यातायात के संचालन पर पड़ेगा। पेशवाइयों का रूट भी काफी लंबा होगा। पेशवाई सुबह से शुरू होगी और शाम तक चलेगी। ऐसे में सबसे कठिन काम पुलिस के लिए यातायात को सुचारु रखना होगा।