फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2021: ‘लाडली’ ने नहीं खलने दी ‘पवनकली’ की कमी, पेशवाई में बनी आकर्षण का केंद्र, तस्वीरें

Thu, 04 Mar 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
कभी अखाड़ों की शान रही हथिनी पवनकली की एक वर्ष पहले मौत हो गई थी। इस बार पेशवाई में उसकी जगह हथिनी लाडली को शामिल किया गया। लाडली आकर्षण का केंद्र बनी रही और उसने पवनकली की कमी नहीं खलने दी। पेशवाई वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं ने लाडली की खूब आवभगत की और उसे केले व गुड़ खिलाया। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा की हथिनी पवन कली धर्मनगरी के धार्मिक कार्यक्रमों की शान मानी जाती थी। वह सभी कार्यक्रमों में सज-धज कर चलती थी। इससे साधु-संत और अन्य लोग पवनकली को खूब प्यार करते थे। पिछले वर्ष दो मार्च को 80 वर्षीय पवनकली की कैंसर से मौत हो गई थी। बुधवार को निकली पहली पेशवाई पर पवनकली, साधु-संतों और हरिद्वार के लोगों को खूब याद आई। बुधवार को पवनकली तो नहीं थी, उसकी जगह नैनीताल के रामनगर से 35 वर्षीय हथिनी लाडली को पेशवाई के लिए लाया गया। लाडली भी पवनकली की तरह पेशवाई में सबसे आगे चल रही थी। लाडली के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए वन विभाग के पशु चिकित्सक अमित ध्यानी साथ साथ चल रहे थे। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैंकुलाइजर गन लेकर वन विभाग का कर्मचारी भी साथ था।

यह भी पढ़ें... कुंभ 2021: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने बताई अपने जीवन की ऐसी बात कि नाज करेंगे आप
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई के दौरान लाडली ने ऐसा कुछ नहीं किया कि इनकी जरूरत पड़ती। वह लाडली की तरह ही चलती रही। पेशवाई में रथ, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व में सैलानियों को जंगल सफारी कराने वाली जिप्सी (सफारी) भी शामिल रही।
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
इन सफारी में संतों के अनुयायी और शहर के लोग बैठे थे। बुधवार को निकली पेशवाई का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।

4 of 6
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशरक्षक तिराहे पर पेशवाई में शामिल संतों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, जिला महामंत्री विकास तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संतों और महंतों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के सदस्य स्वामी परमानंद गिरि, जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमहंत रामरतन गिरि, महामंडलेश्वर संतोषी माता, श्रीमहंत लखन गिरि, श्रीमहंत दिनेश गिरि, श्रीमहंत ओंकार गिरि, महंत नरेश गिरि, श्रीमहंत सागरानंद सरस्वती, श्रीमहंत शंकरानंद सरस्वती, श्रीमहंत गिरजानंद सरस्वती, श्रीमहंत रामरतन गिरि, स्वामी आनंद गिरि, महंत मनीष भारती, महंत राधेगिरि, स्वामी ललितानंद गिरि, महंत राजेंद्र भारती, महंत रामानंद पुरी, स्वामी चिदविलासानंद, दिगंबर गंगा गिरि, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर राजेश गिरि, महंत नीलकंठ गिरि, स्वामी आलोक गिरि, दिगंबर आशुतोष पुरी, स्वामी रघुवन, स्वामी रविवन, स्वामी मधुरवन, श्रीमहंत भैरो गिरि, श्रीहरि गोविंदपुरी, महंत केशवपुरी, दिगंबर राकेश गिरि, महंत सुखदेव पुरी, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें