फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार महाकुंभ 2021ः देखिए कुंभ के 10 अद्भुत और अतुलनीय नजारे बस एक क्लिक में, तस्वीरें

Fri, 12 Mar 2021 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
सातों शैव संन्यासी और किन्नर अखाड़े का पहला शाही स्नान आस्था और परंपरा की डुबकी के साथ सकुशल संपन्न हो गया है। इस दौरान साधु-संतों में जबर्दस्त उल्लास और उत्साह देखने को मिला। नागा संन्यासी और किन्नर संत शाही स्नान की शान रहे। हाथों में डमरू-त्रिशूल, शरीर में रुद्राक्ष की अनगिनत मालाएं धारण किए नागाओं और किन्नरों की ब्रह्मकुंड में डुबकी के साथ हर-हर महादेव के जयघोष से हरकी पैड़ी गूंज उठी। संतों में आस्था के साथ देशभक्ति का जुनून भी दिखा और उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर स्नान किया। भारत माता की जय और हर-हर महादेव के जयकारों से हरकी पैड़ी गूंजता रहा। नागा संन्यासी और किन्नर संत अन्य साधु-संतों की अपेक्षा उग्र माने जाते हैं, लेकिन शाही स्नान के दौरान दोनों ही बेहद अनुशासित नजर आए। महाशिवरात्रि पर अखाड़ों की परंपरा के साथ विधि-विधान से नागा और किन्नर संत अपनी-अपनी छावनियों से शाही स्नान के लिए निकले। हरकी पैड़ी पहुंचने तक जुलूस में नागा और किन्नर ही दर्शकों के लिए कौतुक बने रहे। अधिकतर नागा और किन्नर हाथों में त्रिशूल, डमरू, तलवार और गदाएं लिए थे। किसी के सिर पर रुद्राक्ष की बनी टोपी तो किसी का पूरा शरीर रुद्राक्ष की अनगिनत मालाओं से लदा था। हरकी पैड़ी पहुंचते ही नागा और किन्नर संत उल्लास से भर गए।
विज्ञापन

2 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
वहीं, किन्नर संत हरिद्वार में पहली बार शाही स्नान करने पहुंचे थे। नागा और किन्नर संत आचार्य महामंडलेश्वरों की अगुवाई में कदमताल करते नजर आए। ब्रह्मकुंड पर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वरों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आचार्य महामंडलेश्वरों और महामंडलेश्वरों के पवित्र गंगा स्पर्श करने के बाद ही नागाओं और किन्नर संतों ने गंगा में डुबकी लगाई।
विज्ञापन

3 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
कई नागाओं और किन्नरों के हाथों में तिरंगे थे। उन्होंने तिरंगा लहराते हुए स्नान किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के हरकी पैड़ी पहुंचने पर नागाओं ने तिरंगा फहराकर ही उनका स्वागत किया। स्नान के दौरान पानी में योग की कई मुद्राएं दिखाकर श्रद्धालुओं को अचरज में डाल लिया। 
 

4 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
कोरोनाकाल में महाशिवरात्रि पर उमड़ी लाखों की भीड़ से एक बात साफ हो गई कि लोगाें में अब कोरोना को लेकर कोई खौफ नहीं है। बृहस्पतिवार को कुंभनगरी में कोरोना के खौफ पर आस्था भारी पड़ती नजर आई। रिकार्ड तोड़ 32 लाख 87 हजार यात्री स्नान के लिए कुंभनगरी पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण नियंत्रण के लिए रिकार्ड 40 हजार 201 यात्रियों की रैंडम कोविड जांच की। इनमें से 10 यात्री कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए। वहीं एक हजार यात्रियों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट न दिखाने पर बार्डर से लौटा दिया गया। आधिकारिक तौर पर महाकुंभ का आगाज नही हुआ है। इसके बाद भी स्नान पर्वों पर हरिद्वार में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है।
 
विज्ञापन

6 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि स्नान पर अखाड़ों ने शाही स्नान किया तो श्रद्धालु भी पीछे नहीं रहे। कुंभनगरी में मंगलवार रात से शुरू हुआ यात्रियों के आगमन का सिलसिला बृहस्पतिवार तक भी जारी रहा है। कोरोना काल में  पहली बार हजारों की संख्या में वाहन और लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर पहुंचे।
 
विज्ञापन

7 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की संख्या के पूर्वानुमान को देखते हुए बार्डर और मेला क्षेत्र में रैंडम कोविड जांच के ठोस इंतजाम किए थे। रात आठ बजे तक बार्डर और मेला क्षेत्र में 40 हजार 201 लोगों की रैंडम कोविड जांच हो गई थी। इनमें से 10 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नारसन बार्डर पर तीन, सप्तऋषि और बालावाली बार्डर पर एक-एक यात्री कोरोना संक्रमित मिले।
 

8 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
सभी यात्रियों को स्थानीय प्रशासन को सूचित कर वापस भेज दिया गया। वहीं ऋषिकुल, चंडीदेवी, प्रेमनगर आश्रम, गौरी शंकर मंदिर और प्रेमनगर में एक-एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया। सभी को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया। 
 

9 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
रात आठ बजे तक 40 हजार यात्रियों की कोविड जांच की गई थी। इनमें से 10 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए। बार्डर पर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव यात्रियों को लौटा दिया गया। जबकि मेला क्षेत्र में मिले पांच संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
- डॉ. एचडी शाक्य, एसीएमओ, हरिद्वार
 
विज्ञापन

10 of 10
हरिद्वार कुंभ - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर पुलिस की ओर कुंभ मेला क्षेत्र में मास्क न लगाने पर 480 लोगों के चालान काटे गए। इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले 503 लोगों को भी चालान किए गए। वहीं, पुलिस ने  470 श्रद्घालुओं को मेले में खोने पर परिजनों से मिलवाया। बुधवार को एक श्रद्घालु को जल पुलिस ने डूबने से बचाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें