फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021: शोभायात्रा में दिखा नागा साधुओं का अद्भुत रूप, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तस्वीरें... 

Fri, 02 Apr 2021 08:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरिद्वार पहुंचे नागा साधुओं का अद्भुत रूप - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में महाकुंभ के दूसरे दिन शुक्रवार को निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजों की धुनों पर शोभायात्रा कनखल से चंडी घाट स्थित दक्षिण काली मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा के दौरान घोड़ों पर सवार नागा साधु आकर्षण का केंद्र रहे। हर कोई उनके साथ सेल्फी खिंचवाते नजर आया। नागा साधुओं का श्रृंगार भी देखते ही बन रहा था। 

यह भी पढ़ें... महाकुंभ 2021: धूमधाम से स्थापित हुईं बैरागियों के तीनों अखाड़ों की धर्म ध्वजाएं, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, तस्वीरें...

कनखल स्थित काली मंदिर से निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि की शोभायात्रा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई। यात्रा सती कुंड, देशरक्षक तिराहा, कनखल शहर, बंगाली मोड़, शंकराचार्य आश्रम, हाईवे से होते हुए चंडी पुल पहुंची। यहां से दक्षिण काली मंदिर में समापन हुआ।

यह भी पढ़ें...  कुंभ 2021: निकली आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की भव्य शोभायात्रा, सेल्फी लेते दिखे लोग, तस्वीरें

शोभायात्रा में सबसे आगे ध्वजाएं लेकर चल रहे थे। इसके बाद भभूत लगाए एवं श्रृंगार किए नागा साधु हाथों में त्रिशूल, भाले और फरसे लेकर घोड़ों पर सवार थे। नागा साधुओं के पीछे फूूलों से सजे भव्य रथ पर निरंजन पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरि विराजमान थे।
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार पहुंचे नागा साधुओं का अद्भुत रूप - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रथ पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और सबसे पीछे के रथ पर पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी सवार थे थे। संतों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कैलाशानंद गिरी ने कहा कि कुंभ के अवसर पर संतों व भक्तों का मिलन परमात्मा की ही देन है। 
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार पहुंचे नागा साधुओं का अद्भुत रूप - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ शुरू होने के साथ ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती शुक्रवार को हरिद्वार पहुंच जाएंगे। हरिद्वार कनखल स्थित ज्योतिष पीठ शंकराचार्य मठ में प्रवास करेंगे। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि जगद्गुरु शुक्रवार शाम वाया मेरठ से हरिद्वार आएंगे।

4 of 6
हरिद्वार पहुंचे नागा साधुओं का अद्भुत रूप - फोटो : अमर उजाला
प्रेम नगर पुल के पास से ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से जगद्गुरु अपने मठ में जाएंगे। आठ अप्रैल की दोपहर जगद्गुरु मंगल शोभायात्रा के साथ अपनी छावनी में प्रवेश करेंगे।कुंभ अवधि तक छावनी में ही रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार पहुंचे नागा साधुओं का अद्भुत रूप - फोटो : अमर उजाला
वहीं, भीमगोड़ा में जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, उदासीन संप्रदाय के महामंडलेश्वर गुरु शरणानंद और स्वामी ज्ञानानंद ने कृष्ण कृपा धाम आश्रम में महाकुंभ शिविर का उद्घाटन किया। अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह का तीनों संतों ने माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार पहुंचे नागा साधुओं का अद्भुत रूप - फोटो : अमर उजाला
तीनों संतों ने कहा कि बैरागी कैंप में बृहस्पतिवार को जो घटना अपर कुंभ मेला अधिकारी के साथ घटी है उसका धर्म जगत में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने हरबीर सिंह की कुंभ में दी जा रही सेवाओं की जमकर तारीफ की और उन्हें ऋषि की संज्ञा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें