फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कृषि कानूनों के समर्थन में किसानों संग ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले भाजपा विधायक, तस्वीरें...

Wed, 16 Dec 2020 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में भाजपा विधायकों ने कृषि कानूनों के समर्थन में ट्रैक्टर ट्राली में आए किसानों को साथ लेकर रैली निकाली। इस दौरान भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक प्रदीप बत्रा भी ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली के लिए निकले।  
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
विधायकों ने कुछ दूर ट्रैक्टर चलाकर किसानों का हमराह बनने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर प्रीत विहार में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की पत्नी वैजयंती माला ने भी कुछ दूर ट्रैक्टर की सवारी की।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायकों ने कहा कि विरोधी पार्टियां किसान संगठनों को बहका रही है। इसके बाद विधायक किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ हरिद्वार पहुंचे और मुख्यमंत्री की वर्चुअल ट्रैक्टर ट्राली रैली में हिस्सा लिया। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के अलावा पाड़ली गुर्जर गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम ने किसानों के साथ कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने रेलवे स्टेशन के समीप प्रीत विहार से रैली का आयोजन किया। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लागू करने का उद्देश्य किसानों की आय दुगनी करने का है। विपक्ष किसानों में इन कानूनों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार एमएसपी और मंडी व्यवस्था खत्म करने जा रही है जबकि कानूनों में कहीं भी ऐसा प्रावधान नहीं है। कानूनों में प्रावधान है कि किसान जब चाहे अनुबंध रद्द कर सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किसानों के साथ रैली निकालते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में तीन कृषि कानून लागू किए हैं, लेकिन विरोधी पार्टियां  किसानों को बरगला रही है। मगर अब किसान धीरे-धीरे विपक्ष की साजिश को समझ रहे हैं। नए कानूनों से किसानों को अपना माल बेचने की आजादी मिली है। यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है। किसान संगठनों को इन बिलों का समर्थन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
वहीं, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के गंगनहर किनारा स्थित कार्यालय से भी ट्रैक्टरों में आए किसानों ने रैली निकाली। इसके अलावा पाड़ली गुर्जर गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहरोज आलम ने भी ट्रैक्टरों में किसानों के साथ रैली निकाली। इसके बाद ट्रैक्टर रैली हरिद्वार में निकाली जाने वाली सीएम की रैली में शामिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें