फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2021: निकली श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की भव्य पेशवाई, बाबा रामदेव सहित अन्य संत हुए शामिल, तस्वीरें

Sun, 04 Apr 2021 03:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

हरिद्वार महाकुंभ में श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई आज रविवार को निकाली गई।
विज्ञापन
1 of 7
पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार महाकुंभ में श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई आज रविवार को निकाली गई। पेशवाई भूपतवाला से शुरू हुई और दक्षेश्वर महादेव मंदिर के समीप अखाड़े की छावनी में समाप्त हुई। पेशवाई में बाबा रामदेव सहित अन्य बड़े संत भी शामिल हुए।
 
हरिद्वार: कुंभ मेला क्षेत्र में बैरागी कैंप स्थित झोपड़ियों में लगी आग, हड़कंप

पेशवाई का नेतृत्व अखाड़ा के श्री महंत स्वामी महेश्वदास ने किया। पेशवाई में सबसे पहले श्री गणेश की प्रतिमा का विग्रह चला। उसके बाद श्री पंचायती उदासीन अखाड़ा के भगवान श्री चंद्र आचार्य महाराज का विग्रह झांकी रही। फिर अखाड़ा के संस्थापक सिद्ध योगी बाबा प्रीतम दास जी का विग्रह चला।

महाकुंभ 2021 : घर बैठे शाही स्नान की लाइव कवरेज देखेंगे श्रद्धालु, मेला क्षेत्र में लगेंगी बड़ी स्क्रीन

श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के कोठारी महंत दामोदर दास ने बताया कि झांकी में भारत के सभी राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां दिखाई दी।

हरिद्वार कुंभ 2021: आज भी गूगल को मात देते हैं हरिद्वार के पंडों के सैकड़ों साल पुराने बही खाते, तस्वीरें

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चारों धाम की झांकियों के दर्शन हुए। पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेशवाई में दिखाई दी। पंजाब के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
101 ट्रैक्टर ट्रॉली में स्वर्ण जड़ित आसनों में अखाड़े के श्री महंत और महामंडलेश्वर विराजमान रहे।
विज्ञापन

3 of 7
पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
 पेशवाई दूधाधारी चौक, भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी, अपर रोड, रेलवे रोड, शिव मूर्ति, तुलसी चौक, शंकराचार्य चौक, महात्मा गांधी मार्ग, बंगाली मोड़, पहाड़ी बाजार, महानंद मिशन, कनखल चौक, दक्षेश्वर महादेव मंदिर रोड होली मोहल्ला चौक से निकली।

4 of 7
पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
 इस दौरान रास्ते पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 7
पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
संतों के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही।
विज्ञापन

6 of 7
पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई की शान देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा की पेशवाई - फोटो : अमर उजाला
पेशवाई में पंजाब से आए कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिन्हें देख हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें