फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2021: मां गंगा की शरण में पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, किया पूजन और उतारी आरती, तस्वीरें

Sat, 20 Mar 2021 04:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर राज्य के विकास और कोरोना संक्रमण के जल्द से जल्द निजात पाने की प्रार्थना की। शनिवार को मुख्यमंत्री हरिद्वार में थे। यहां उन्होंने मीडिया सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर भी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 120 करोड़ रुपये के कुंभ कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले हर साल आते हैं पर कुंभ 12 साल में आता है। लोग वर्षों तक कुंभ का इंतजार करते हैं। मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने बाद उन्होंने बैठक बुलाई। मन में एक ही बात थी कि श्रद्धालुओं की मन का भय दूर करना है। इसलिए सभी पाबंदी हटाने का निर्णय लिया। महाशिवरात्रि स्नान पर पहले संतों पर फूल बरसाए, फिर शाही स्नान में संतों के साथ मां गंगा के चरणों में गया। इसके बाद बाद संतों और श्रद्धालुओं को विश्वास दिलाया कि कुम्भ में दौरान श्रद्धालुओं के आगमन पर कोई पाबंदी नहीं होगी।
विज्ञापन

2 of 6
मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कुंभ के दौरान केवल मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन जैसे सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने लॉकडाउन के दौरान के आपदा प्रबंधन अधिनियम उल्लंघन के 4500 मुकदमें वापस लेने के आदेश दिए।
 

4 of 6
मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन - फोटो : अमर उजाला
कहा कि विकास प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार के अड्डे बन रहे हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्राधिकरण को समाप्त किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन - फोटो : अमर उजाला
कहा कि कुंभ को भव्य और दिव्य रूप दिया जाएगा। श्रद्धालु स्वतंत्र मन से आएं और स्वतंत्र मन से जाएं, इसके लिए अतरिक्त बसे चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री ने किया गंगा पूजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री जमीन से जुड़े नेता हैं। कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें