फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह, हरकी पैड़ी पर गंगा आरती कर ली इस बात की शपथ...

Sun, 27 Dec 2020 03:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन में चयनित होने वाले पहले भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा शनिवार को कनखल स्थित श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन पहुंचे। संतों से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर गंगा स्वच्छता की शपथ ली।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के बठिंडा निवासी सतनाम सिंह ने कोठारी महंत दामोदर दास से आशीर्वाद लिया। उनके साथ पंजाब के मोड़ नब्बा जिला बरनाला निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जगजीत सिंह जग्गी भी पहुंचे। अखाड़े में संतों और स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे कोठारी महंत के साथ हरकी पैड़ी पहुंचे। महंत के साथ गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लेकर देश में सुख शांति की कामना की। महंत दामोदर दास ने कहा कि सतनाम सिंह जैसे खिलाड़ी ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सतनाम सिंह ने कहा कि युवाओं को किसी भी लक्ष्य को तय करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सख्त आवश्यकता है। किसी भी खेल में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष के साथ ही कड़ी मेहनत जरूरी है। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से वह फिर से भारत का नाम विश्व में रोशन करने के लिए परिश्रम करेंगे। कहा कि वे पहली बार हरिद्वार पहुंचे और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 2015 में एनबीए में चयनित होकर भारतीय खिलाड़ी सतनाम सिंह ने इतिहास रचा था। सतनाम एशियाई चैंपियनशिप 2018, राष्ट्रमंडल खेलों और 2019 विश्व कप क्वालीफाई जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2015 में जब एनबीए की टीम डलास मेवरिक्स के लिए चुने गए तो वे ऐसा करने वाले सतनाम पहले भारतीय बास्केट बॉल खिलाड़ी बने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें