फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल का प्यार...एक पल में कत्ल: लिव इन में रहे, फिर एक महीने में हुआ कुछ ऐसा, बेरहमी से ली प्रेमिका की जान

Wed, 09 Jul 2025 12:12 PM IST
अलका त्यागी आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: सिडकुल थाना क्षेत्र में चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के वाले आरोपी प्रेमी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमिका की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी एक ही स्कूल में पढ़ते थे, साथ में बड़े हुए, फिर सपनों की तलाश में सीतापुर से हरिद्वार आए और लिवइन में जिंदगी बिताने लगे। प्यार ने रिश्ते को समय की कसौटी पर मजबूत बनाया। जब मोहब्बत में दरार आई, तो वह दरार शक में बदल गई और शक ने हत्या का रूप ले लिया। महज एक महीने पहले युवती ने दूरी बनाई थी, शायद नई शुरुआत के लिए, मगर उसके इस फैसले को उसका प्रेमी बर्दाश्त नहीं कर सका। इस पर उसने 11 साल के प्यार का कत्ल कर दिया।

सिडकुल थाना क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड ने सबको सकते में डाल दिया। चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के वाले आरोपी प्रेमी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ने और उससे अलग होने पर हत्या को अंजाम दिया। युवती पहले ही आरोपी को साथ रहने के लिए मना कर चुकी थी।

प्यार का खौफनाक अंत: दूसरे युवक से हुई नजदीकी तो प्रेमी के सिर पर हुआ खून सवार, बेरहमी से की प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीतापुर के एक इलाके के स्कूल में दोनों साथ पढ़ते थे। जहां दोनों में प्यार हो गया। कुछ साल पहले युवती के माता-पिता की मौत हो गई। इसके बाद उसने 2021 में प्रदीप के साथ हरिद्वार आने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार सिडकुल थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी साल से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे। एक महीना पहले युवती ने प्रदीप का साथ छोड़ दिया था। तभी से वह बेचैन था। बात-बात पर पूछताछ, फोन कॉल्स, पीछा करना सब कुछ शुरू हो गया था।

4 of 5
प्रेमिका की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्तों ने समझाया, लेकिन प्यार कब सनक बन जाए, कौन जाने। घटना वाले दिन युवती को मिलने के लिए बुलाया तो प्रदीप ने उससे फिर से साथ रहने को कहा, लेकिन साथ रहने से इनकार करने पर गुस्से में तमतमाये प्रदीप ने जेब में छुपाए चाकू को निकालकर एक झटके में गला रेत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार सिडकुल थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें