फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas 2017: गिरजाघरों में कैरल गाकर मनाई प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां, आज होगा जोरदार जश्न

Mon, 25 Dec 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
christmas
रात 12 बजते ही शहर के गिरजाघरों में आनंद की वर्षा शुरू हो गई। प्रभु ईसा मसीह के जन्म लेते ही हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस की आवाज गूंजने लगी। घंटियों की मधुर आवाज के साथ लोगों ने प्रभु यीशु की जय-जयकार की। मसीही समाज के लोगों को पादरी ने सुखद समाचार दिया कि प्रभु यीशु ने जन्म ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
christmas
यीशु के जन्म की खबर सुनकर लोगों की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे। प्रभु की शान में लोगों ने देखो जरा, आज खुश है धरा, हाले लुइया-हाले लुइया, प्रेज द लॉर्ड समेत अन्य कैरल्स गाए और गले लगकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी।
विज्ञापन

3 of 6
christmas
रविवार को देर रात मसीही समाज के लोग गिरजाघरों में जुटे रहे। कैरल्स गान और केक काटकर क्रिसमस का उत्सव मनाया गया। सबने ने एक-दूसरे को घर आने का निमंत्रण दिया। रात आठ बजे से ही लोगों का चर्च पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। चर्चों में प्रभु यीशु के जन्म के सुंदर झांकी सजाई गई थी। ओल्ड सर्व रोड स्थित कैथोलिक सेंट फ्रांसिस चर्च और राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन चर्च में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रात 11.30 बजे कैरल्स गाए गए।

4 of 6
christmas
12 बजते ही चर्च में मदर मैरी और प्रभु यीशु की मूर्तियों के सामने से पर्दा हटा और घंटियां बजने लगी। लोग खुशी से नाच उठे।  चर्च परिसर में कैंप फायर का इंतजाम था। सभी ने यीशु के जन्म पर केक और काफी का मजा लिया और आतिशबाजी भी की। सेंट फ्रांसिस चर्च के वरिष्ठ पादरी बिशप पैट्रिक नायर ने प्रभु का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु का जीवन हमारे लिए नजीर है। उनके संसार में आते ही प्रेम की बारिश हुई।
 
विज्ञापन

5 of 6
christmas
हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर संसार को प्रेममय बनाना होगा। फादर वैलेरियन पिंटो ने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार में प्रकाश फैलाया। फादर जॉन ने कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें राह दिखाता है। सेंट फ्रांसिस चर्च में कमल फ्रांसिस और विमल फ्रांसिस व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। राजपुर रोड स्थित सेंट मॉरिसन चर्च में पादरी पीजे सिंह ने सभी को प्रभु के महान जीवन के बारे में बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
christmas
पादरी हेमंत गुरुंग ने प्रभु यीशु के जीवन के बारे में लोगों को जानकारी दी। फादर जान मैकले, पादरी पीजे सिंह, दिनेश प्रसाद, पादरी बी सिंह, पादरी निर्मल सिंह, पादरी लेप्चा, एपके राबिनसन समेत अन्य पादरियों के मार्गदर्शन में क्रिसमस मनाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें