फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के इकलौते चिराग की शहादत पर मां को गर्व, बोलीं- मेरे दो-चार बेटे और देश के लिए कुर्बानी देते तो नाज होता

Wed, 06 May 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी रोहित भट्ट, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के बेटे शहीद दिनेश की मां तुलसी देवी को इकलौते चिराग के शहीद हो जाने का गम जरूर है, लेकिन बेटे के देश के लिए जान न्योछावर करने पर उन्हें गर्व भी है। दिनेश का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद मां ने अंतिम दर्शन किए और बेटे की देह से लिपट गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा, दिनेश मेरा लाडला था लेकिन उसने कश्मीर में एक घर में घुसे आतंकियों से वहां की महिलाओं और बच्चों को बचाने का काम किया। मेरे दो-चार बेटे और होते। वे भी अगर देश के लिए अपना बलिदान दे देते तो मुझे और अधिक गर्व होता।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दिनेश की बहन ममता पार्थिव शरीर के पहुंचने के काफी देर तक घर से बाहर नहीं आई लेकिन जब शव यात्रा शुरू होने वाली थी तो वह दिनेश के अंतिम दर्शन को पहुंची और जोर-जोर से रोने लगी। वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने उसे संभाला।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ दिनेश के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर पिता गोधन सिंह ने अपने दिल को मजबूत बना लिया और उन्होंने अपनी आंखों में आंसू नहीं आने दिए। इस दौरान वह मौन रहे। जब शव यात्रा शुरू हुई तो खिड़की से बाहर की तरफ देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहीद दिनेश सिंह हल्द्वानी में रहने वाली अपनी मौसी सरस्वती देवी और मौसा रिटायर सूबेदार मेजर हरीश सिंह बिष्ट से काफी घुले मिले रहते थे। दोनों भी आज गांव पहुंचे थे। शहीद दिनेश की शव यात्रा के दौरान पनुवानौला, दन्यां, ध्याड़ी सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने रास्ते में कई जगह पार्थिव शरीर लेकर जा रहे वाहन पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें