इससे पहले उनकी पार्थिव देह को सेना के सजे हुए वाहन में उनके गांव लाया गया। रास्ते में लोगों ने उनके पार्थिव शरीर को लेकर आ रहे वाहन पर फूल बरसाए। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने जब तक सूरज चांद रहेगा... दिनेश तेरा नाम रहेगा समेत कई देशभक्ति नारे लगाए।