हल्द्वानी तिकोनिया चौराहे से नैनीताल रोड होते हुए तीनपानी से गौला बाईपास रोड तक कर्फ्यू लगा है। यहां पूरी तरह से जीरो जोन बनाया गया है। बनभूलपुरा को जाने वाले रास्ते को ताज चौराहे के पास बेरिकेड डालकर बंद कर दिया गया है।
ताज चौराहे पर ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार की दोपहर करीब 1:45 बजे बाजार क्षेत्र के चार-पांच बच्चे चाय लेकर बेरिकेड के पास पहुंचे। वहां से सीधे बनभूलपुरा थाने को जाने वाली सड़क पर जाने लगे। इस दौरान न तो किसीने उन्हें रोका और ना ही वापस भेजने की जहमत उठाई।