हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाले इन दावेदारों को झटका लगा है। दावेदारों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने नियम में बदलाव कर दिया है। पढ़िए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हज यात्रा
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने चौथी या पांचवीं बार आवेदन करने वालों के लिए हज का रिजर्व कोटा खत्म कर दिया है। प्रदेश से चार सौ लोगों के हज यात्रा पर जाने के सपने को झटका लगा है। इस बार केवल 70 साल वालों के लिए रिजर्व कोटा रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 6
Apply
उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और ऑल इंडिया हज कमेटी को पत्र लिखकर चौथी और पांचवीं बार आवेदन करने वाले लोगों को रिजर्व कैटेगरी में ही रखकर हज पर भिजवाने की मांग की है
4 of 6
बता दें कि पहले तक पांचवीं और चौथी बार आवेदन करने वाले, 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को रिजर्व कैटेगरी में रखा जाता था। इस बार चौथी और पांचवीं बार आवेदन करने वालों को रिजर्व कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने सामान्य आवेदकों की तरह आवेदन कर कुर्रा अंदाजी में भाग लेना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
हज पॉलिसी
- फोटो : self
वहां से यदि उनका चयन होता है, तो ही वह हज पर जा सकेंगे। कोटा खत्म होने की वजह से प्रदेश के चार सौ आवेदक इससे प्रभावित होगे। केंद्र सरकार और ऑल इंडिया हज कमेटी के इस निर्णय से ऐसे आवेदकों में रोष व्याप्त है
हज के लिए आवेदन 15 नवंबर से शुरू हो गए हैं, जो सात दिसंबर तक चलेंगे। हज कमेटी की ओर से प्रत्येक जिले के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यालय, प्रमुख मदरसों में फार्म भिजवा दिए गए है। आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति यहां से फार्म ले सकते हैं। इसके अलावा www.ukhajcommittee.com, www.hajcommittee.com वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड किया जा सकता है।