फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर, घर बैठे हो जाएंगे सारे काम

Sat, 18 Nov 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
छोटे-मोटे कामों के लिए लोगों को अब तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अपना खसरा-खतौनी, जाति, आयु और आय प्रमाण पत्र आदि घर बैठे ही ऑनलाइन निकाल सकेंगे। आगे जानिए कैसे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
devbhoomi
बता दें कि, तहसील के 75 प्रतिशत कार्य ऑनलाइन होने के बाद शुक्रवार को देवभूमि वेबसाइट devbhoomi.uk.gov.in व bhulekh.uk.gov.in लांच हो गई है। वेबसाइट पर जमीन की खसरा-खतौनी और प्रमाण-पत्र आदि देखा और निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
online app
तहसील के नए सॉफ्टवेयर आरसीएमएस में प्रकरणों की फीडिंग के बाद लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं सुविधा मिलनी शुरू हो गई हैं। भूलेखों के रिकॉर्ड भूलेख सॉफ्टवेयर में फीड कर इसे ऑनलाइन कर दिया गया है। मंगलवार को सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग के बाद शुक्रवार से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया।

4 of 5
मोबाइल यूज - फोटो : SELF
तहसीलदार मुकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि तहसील को ऑनलाइन करने का कार्य 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष 25 प्रतिशत कार्य भी 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग खसरा-खतौनी की गैजेटेड हस्ताक्षर वाली नकल भी बस एक क्लिक पर कहीं भी निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
devbhoomi
देवभूमि वेबसाइट पर किसान का नाम डालते ही तहसील के दस्तखत वाली खसरा और खतौनी की नकल मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें तहसील कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि खसरा की यही नकल सभी कार्यों में इस्तेमाल होगी। इससे लोगों को तो सुविधा होगी ही, साथ ही तहसील का कार्य अधिक तेजी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें