फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: देखिए झमाझम बारिश के साथ कैसे गिरे ओले, पारा गिरने से बढ़ी ठंड

Thu, 22 Mar 2018 07:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
rain in dehradun - फोटो : paras Negi
राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। वहीं ओले गिरने से पारे में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 6
hail - फोटो : Hindustan
 दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार आज भी बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर वर्षा भी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम 12  डिग्री की गिरावट हुई है। गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 6
hail
बुधवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे। सूरज निकलने से पहले ही दो से तीन दौर की बारिश हो गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे आसमान काले बादलों से ढक गया। इस दौरान जमकर बिजली चमकी और आंधी भी चली।

4 of 6
hail - फोटो : paras Negi
इसके बाद दिनभर में कई दौर की बारिश हुई। बीच में तीन से चार दौर ओले भी पड़े। दोपहर में राजधानी के कुछ इलाकों में करीब एक से डेढ़ मिनट तक जमकर ओलावृष्टि हुई। गढ़वाल क्षेत्र में दिन और कुमाऊं क्षेत्र में रात को ज्यादा बारिश हुई।
विज्ञापन

5 of 6
hail - फोटो : paras Negi
वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सबसे अच्छी बारिश हुई। त्यूनी और टिहरी में सर्वाधिक 20-20 मिमी बारिश हुई। दून में करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain in dehradun - फोटो : paras Negi
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज बारिश की संभावना बेहद कम है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ को छोड़कर अन्य इलाकों में बारिश नहीं होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें