फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स को लेकर कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती, खानी पड़ेगी जेल की हवा

Wed, 21 Mar 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
income tax
इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं और ये गलती कर दी है तो अब जेल की हवा खाने को तैयार रहें।


 
विज्ञापन

2 of 5
income tax

आयकर विभाग का टैक्स दबाने वालों को अब जेल की हवा खानी पड़ेगी। विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अगर आयकर विभाग का पैसा दबाया तो प्रॉपर्टी अटैच से आगे बढ़कर जेल भेजने की भी नौबत आ सकती है। विभाग ने यह सख्ती उन लोगों पर शुरू कर दी है जो कि लंबे समय से बकाया टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
income tax
आयकर विभाग ने ऐसे तमाम लोग चिन्ह्ति किए गए हैं जो कि लंबे समय से असेसमेंट में पैसा निकलने के बावजूद आयकर विभाग को पैसा नहीं दे रहे हैं। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे लोगों का अभी तक आयकर विभाग का एक इंस्पेक्टर प्रॉपर्टी अटैच कर देता था।

4 of 5
इसके बाद आगे की कार्रवाई चलती थी। तमाम लोग ऐसे हैं जो कि प्रॉपर्टी अटैच होने के बावजूद टैक्स का बकाया जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना अब शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
आयकर विभाग ने लंबी फेहरिस्त बनाई है। जो पैसा जमा नहीं कराएगा, उसे सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर इस तरह की कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। अब उत्तराखंड में भी यह कार्रवाई की शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें