फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एकाउंट से फ्रॉड के लिए अब ये नया तरीका अपना रहे हैकर, ध्यान दें कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं...

Fri, 14 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन फ्रॉड के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। जरा सी चूक आपका बैंक खाता खाली कर सकती है। हैकर्स अब बैंक एकाउंट से पैसों की चोरी का ये नया तरीका अपना रहे हैं। जिसमें आपको पता भी नहीं लगता और आपका खाता खाली हो जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sbi
एसबीआई अपने ग्राहकों को अलर्ट कर रहा है कि, फिशिंग यानी इंटरनेट चोरी से अब खाताधारक की सारी डिटेल चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें नेट बैंकिंग पासवर्ड, बैंक खाता संख्या, क्रेडिट कार्ड संख्या, व्यक्तिगत पहचान का ब्योरा आदि चुराने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
बता दें कि, इसमें आपको ईमेल में  दिए गए हाइपरलिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाएगा। इसमें जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो एक नकली वेबसाइट खुलेगी। लेकिन आपको यह बिल्कुल भी पता नहीं लगेगा कि यह फेक है।

4 of 6
cyber crime
इसमें जैसे ही आप अपनी कोई भी डीटेल भरेंगे और सब्मिट करेंगे तो आपके सामने एरर पेज आएगा। ऐसे में खाताधारक को लगता है कि यह सिर्फ एरर है, जबकि उस समय तक आपकी सारी डीटेल हैकर्स के पास जा चुकी होती है।
विज्ञापन

5 of 6
एसबीआई अधिकारी एके गुप्ता का कहना है कि, ऐसे मामालों से आप सावधान रहें। आपकी ईमेल या पॉप अप विंडो पर आने वाले पेज को लाइक न करें। या फिर अगर आपसे  बैंक एकाउंट, एटीएम या आधार के बारे में कोई भी पर्सनल जारी मांगी जाए तो न दें। साथ ही कोई भी ओटीपी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Phishing Website
उन्होंने बताया कि, अगर आप कभी भी किसी साइट पर लॉगइन करें तो यह ध्यान जरूर रखें कि, URL 'https://' से शुरू हो। इसमें S का मतलब है सुरक्षित। अगर किसी साइट के लॉगइन में यह एस शब्द न दिखाई दे तो उसे न खोलें। साथ ही फोन पर भी अपनी जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें