फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देर रात अचानक रायवाला में आई बाढ़, नदी में बहे दो लोगों की लाश मिली

Fri, 14 Sep 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायवाला
विज्ञापन
1 of 6
रायवाला में आई बाढ़ - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे अचानक सौंग नदी में पानी भरने से गौहरीमाफी गांव के करीब ढाई सौ परिवार फंस गए। शुक्रवार की सुबह नदी का जलस्तर कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं हल्द्वानी में नदी में शुक्रवार को भाखड़ा नदी के तेज बहाव में बहे दो लोगों की लाश मिली है।
Trending Videos
विज्ञापन

रात 12 बजे गांव से होकर गुजर रही सौंग नदी में अचानक पानी बढ़ गया

2 of 6
देर रात आई बाढ़ से घरों को पहुंचा नुकसान - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार रात बाढ़ में करीब ढाई सौ परिवार फंस गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। उसे प्रसव पीड़ा होने पर रात में अस्पताल ले जाना था, लेकिन पानी बढ़ने से रास्ता कट जाने के कारण 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी।
 
विज्ञापन

3 of 6
flood
वहीं एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम भी देर रात मौके पर पहुंच गई, लेकिन पानी ज्यादा होने के कारण गांव में नहीं पहुंच सकी।

 

4 of 6
flood
गौहरीमाफी की ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे गांव से होकर गुजर रही सौंग नदी में अचानक पानी बढ़ गया, जिससे गांव के करीब ढाई सौ परिवारों का रास्ता कट गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
flood
इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पानी अधिक होने के कारण नदी पार कर ग्रामीणों तक नहीं पहुंच सकी। वहीं गर्भवती महिला तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने से वो अस्पताल नहीं जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dead body
वहीं गुरुवार की रात करीब आठ बजे लामाचौड़ क्षेत्र के बसानी गांव में भाखड़ा नदी पार करते वक्त दो बाइक सवार बह गए। जिनके शव शुक्रवार को बरामद कर लिए गए। दोनों की पहचान दीपचंद आर्य व अमित के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों जीजा-साले हल्द्वानी में एक मोबाइल की दुकान में जॉब करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें