फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर इन बैंकों की मोबाइल एप यूज कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

Wed, 31 Jan 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Mobile User
स्मार्ट बैंकिंग ने हमें सहुलियल तो दे दी है, लेकिन इसके कई नुकसान भी है। अगर आप भी इन बैंकों की मोबाइल एप यूज करते हैं तो सावधान हो जाइए।
 
विज्ञापन

2 of 6
Hackers
हाल ही में एक रिपोर्ट में बैंक एप यूज करने वाले एंड्रॉयड यूजर्स को अलर्ट किया गया है। अगर आप एंड्रॉयड यूजर है और संबंधित बैंक का एप डाउनलोड कर रखा है तो यह आपके लिए रिस्की हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
sbi
अगर आपका अकाउंट एसबीआई, आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक में है और आप एंड्रायड एप मोबाइल यूज करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ग्लोबल आईटी सिक्योरिटी कंपनी क्विक हील सिक्युरिटी लैब ने इस खतरे के बारे में बताया है।

 

4 of 6
एचडीएफसी - फोटो : फाइल फोटो
क्विक हील सिक्युरिटी लैब के मुताबिक एंड्रायड बैंकिंग ट्रोजन ट्रोजन ने 232 से भी अधिक बैंकिंग एंड फाइनेंस एप को निशाने पर लिया हुआ है। इसका नाम एंड्रायड.बैंक.ए9480 (Android.banker.A9480) है। यह आपकी गोपनीय जानकारी को चुराने के लिए एसएमएस और फेक नोटिफिकेशन का सहारा ले रहा है। यहआपका इंटरनेट बैंकिंग लॉगइन आईडी और पासवर्ड की जानकारी चुरा सकता है।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
आईसीआईसीआई बैंक - फोटो : amarujala
रिपोर्ट के मुताबिक इस खतरनाक मालवेयर के निशाने पर एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, एसबीआई और एक्सिस बैंक सहित कई बड़े बैंक शामिल हैं। खतरे में 12 बड़े बैंकिंग एप बताए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SMS
यूजर को टारगेट करने के बाद इस ट्रोजन से फेक नोटिफिकेशन लॉगिन और पासवर्ड एंटर करने के निर्देश दिए जाते हैं, जिसके जरिए हैकर आपकी लॉगिन से जुड़ी जानकारी को आसानी से चुरा सके। यूजर्स को सलाह दी गई है कि वह थर्ड पार्टी एप, एसएमएस और मेल के जरिए मिलने वाले अनजान लिंक से बचकर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें