फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गुरुनानक जयंती पर आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने के लिए जरूर देख लें ट्रैफिक प्लान

Sat, 05 Nov 2022 10:33 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

श्री गुरुनानक देव महाराज की जयंती पर आज शहर में शोभायात्रा निकलेगी। जोकि गुरुद्वारा पटेलनगर से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, गांधी रोड़, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। 
विज्ञापन
ट्रैफिक - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरुनानक देव महाराज की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए आज शनिवार को शहर का ट्रैफिक में तब्दीली की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है। 

विज्ञापन


ये है शोभायात्रा का रूट

  • गुरुद्वारा पटेलनगर से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, गांधी रोड़,  दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार। 
  • शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर पटेलनगर मंडी व लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
  • शोभायात्रा के मातावाला बाग से सहारनपुर चौक के मध्य पहुंचने पर बल्लीवाला से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को कमला पैलेस और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
  • शोभायात्रा के आढ़त बाजार व प्रिंस चौक के बीच पहुंचने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल और बल्लीवाला से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक प्रिंस चौक की ओर नहीं जाएगा। 
  • शोभायात्रा के प्रिंस चौक से निकलने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल व बल्लीवाला से यातायात को सामान्य किया जाएगा। सीएमआई से प्रिंस चौक तहसील चौक जाने वाले वाहनों को एमकेपी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन

  • शोभायात्रा के तहसील चौक पहुंचने पर प्रिंस चौक से दर्शनलाल की ओर जाने वाले यातायात को द्रोण कट से दून चौक होते हुए भेजा जाएगा। 
  • शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक व घंटाघर के बीच होने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा। तहसील चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा। 
  • शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
  • शोभायात्रा के दर्शनी गेट से आढ़त बाजार गुरुद्वारा पहुंचने पर सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को शोभायात्रा के साथ रोककर दाहिनी ओर से भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें...अच्छी खबर: पीसीएस मुख्य परीक्षा में उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण, पढ़ें जरूरी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें