फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व: गुरु वाणी से गुंजायमान हुई द्रोणनगरी, नगर कीर्तन में दिखाए हैरतअंगेज करतब, तस्वीरें..

Mon, 04 Nov 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव के 550 वे प्रकाश पर्व के उपलक्ष में द्रोणनगरी गुरुवाणी से गुंजायमान रही। गुरु द्वारा गुरु सिंह सभा प्रेमनगर से निकाले गए नगर कीर्तन में गुरु वाणी से प्रेमनगरी गुंजायमान रही।  
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पंच प्यारो की अगवाई में गुरु की पालकी का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जिसके दर्शन व मत्था टेकने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही । नगर कीर्तन में सबसे आगे घोड़े में सवार बच्चें गुरू महाराज की राहों में फूल बिछाते चल रहे थे तो उनके पीछे महिलाएं सड़क की सफाई कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं वीर खालसा गतका पार्टी ने तरंग तारंग के अमृतसर हैरत करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। कीर्तन में महिलाओं और श्री गुरुनानक स्कूल के बच्चे शब्द गायन का पाठ करते चल रहे थे जिससे पूरा माहौल गुरु के रंग में रंग गया। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से हुआ विंग नंबर पांच, छह और सात स्पेशल विंग प्रेमनगर बाजार होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रेमनगर पहुंचकर संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर गुरु द्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष बल्देव सिंह सहगल, हरविंदर नरूला, वीरेंदर पाल सिंह डिंपी, मनमोहन सिंह, मंजीत सिंह, भगत सिंह, सुखदेव सिंह मौजूद थे। हरिद्वार में भी प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें