फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा 2019:उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व, तस्वीरों में देखें सुहावनी छटा...

Sun, 03 Nov 2019 11:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
देहरादून में छठ - फोटो : अमर उजाला
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व संपन्न हो गया है। देहरादून समेत पूरा उत्तराखंड छठ के रंग में सराबोर नजर आया। गंगा के दर्जनों घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

2 of 7
देहरादून में छठ - फोटो : अमर उजाला
छठ मैया के गीत गाते हुए पूर्वांचल की हजारों व्रती महिलाओं ने दीप जलाकर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। सुबह घाटों पर जमकर आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन

3 of 7
देहरादून में छठ - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को खरना के साथ ही निर्जल व्रत रखने वाले हजारों महिलाएं और पुरुष रविवार को गंगा घाटों की तरफ उमड़े। जिसके बाद रविवार को तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न हुआ।

4 of 7
देहरादून में छठ - फोटो : अमर उजाला
देहरादून में टपकेश्वर मंदिर, रायपुर, क्लेमेंटटाउन झील, चंद्रबनी गौतम कुंड मंदिर, मालदेवता, काठ बंगला, नंदा की चौकी, सहस्रधारा, सहित कई जगहों पर पूजा के लिए घाट सजाए गए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
देहरादून में छठ - फोटो : अमर उजाला
व्रतियों ने संतान की सुख-समृद्धि और खुशहाली के नहाए खाए के साथ यह व्रत रखा और आज तड़के उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अपना व्रत पूरा किया।
विज्ञापन

6 of 7
देहरादून में छठ - फोटो : अमर उजाला
छठ व्रती महिलाओं को उनके पतियों ने पानी पिलाकर व्रत संपन्न कराया। घाटों पर कमर तक पानी में खड़े होकर छठ व्रती महिलाओं ने सूर्य देवता को प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देहरादून में छठ - फोटो : अमर उजाला
छठ पूजा के दौरान पूरी रात भजन और कीर्तन के साथ श्रद्धालु आतिशबाजी करते रहे। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर घर की सुख शांति और खुशहाली की कामना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें