फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हो गए बहु फलदायी गुप्त नवरात्र, जानिए इनका महत्व

Sat, 24 Jun 2017 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
gupt navratra
नौ दिन चलने वाले गुप्त नवरात्र शनिवार 24 जून से शुरू हो गए हैं। शनिश्चरी अमावस्या से शुरू होने से इन नवरात्रों का महत्व और बढ़ गया है। अमावस्या के दिन श्रद्धालु नियत घाटों पर जाकर श्राद्ध तर्पण भी करेंगे। यह अमावस्या अनेक प्रकार से पुण्यदायी बन गई है।
विज्ञापन

2 of 6
gupt navratra
आषाढ़ कृष्ण अमावस्या शनिवार को सुबह आठ बजे तक रहेगी और उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
gupt navratra
ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार उदय काल में प्रतिपदा का लोप होने से पहला गुप्त नवरात्र पड़ रहा है। गुप्त नवरात्रों में तंत्र साधना, वन देवी पूजा, भैरव पूजा, योगिनी पूजा, कुब्जिका पूजा, यक्षिणी पूजा, तारा पूजा और त्रिपुर भैरवी पूजा का शास्त्रीय विधान है। 

4 of 6
gupt navratra
वे कहते हैं कि यक्षणिनी साधना के समय अमावस्या युक्त शनि नवरात्र का विशेष महत्व है। यदि राहु के नक्षत्र में शुरू हो तो तंत्र शास्त्र में इसे विशिष्ठ बताया गया है। इस बार की विशेषता यह है कि गुप्त नवरात्र का प्रारंभ शनिवार से हो रहा है और अष्ठमी तिथि भी शनिवार को ही पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 6
gupt navratra
शनि और राहु दोष निवारण के लिए यह नवरात्र कारगर साबित होगा। डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि इन नवरात्रों में यदि प्रतिदिन भैरव मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाया गया और काले चनों का भोग लगाकर भैरव त्रोत कराया जाए तो राहु और शनि के प्रभाव नष्ट हो जाएंगे। शनि की ढहिया, साढ़े सती, अंर्तदशा, राहु की दशा आदि के लिए आषाढ़ पूर्णिमा तक पूजा करने से सभी प्रकार के संताप मिट जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शनिश्चरी अमावस्या को आषाढ़ का एक पक्ष समाप्त हो जाएगा। अब पूर्णिमा तक आषाढ़ के विभिन्न पर्व पड़ रहे है। आने वाली पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई जाएगी। इस पूर्णिमा से ही वर्ष की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा शुरू होगी। अमावस्या पर देश के कुछ भागों से आए श्रद्धालु गंगा स्नान भी करेंगे।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें