कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क के बीच का गलियारा होने के कारण यहां हाथियों की चहलकदमी नहीं होती है। लेकिन गर्मियों में जल स्रोत सूखने के कारण हाथी पानी पीने के लिए सदानीरा खोह नदी में उतरते हैं। ऐसे में गर्मियों के दिनों में शाम और रात के समय आवाजाही और वाहनों का संचालन संभलकर करने की जरूरत होती है।