उत्तराखंड के नैनीताल में रामनगर के मोहान क्षेत्र में हाथियों का झुंड तड़के एक रिजॉर्ट में घुस गया। हाथियों ने रिजॉर्ट के कमरों में तोड़फोड़ की। इस दौरान वहां कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
2 of 5
हाथियों ने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
मोहान में कॉर्बेट जंगल इन के नाम से रिजॉर्ट है। इसमें बुधवार तड़के 3:30 बजे से चार बजे तक हाथियों का झुंड घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 18 से अधिक हाथियों ने रिजॉर्ट में जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
3 of 5
हाथियों ने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
हाथियों ने सभी कमरों में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। गनीमत रही कि उस वक्त रिजॉर्ट में कोई पर्यटक नहीं था। रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।
4 of 5
हाथियों ने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर शोर मचाया, तब जाकर हाथी जंगल की ओर चले गए। कर्मचारियों ने कहा कि वन विभाग को तत्काल सूचना दी।