चमोली के एक गांव में जब शादी में पहुंचने की जल्दी में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। देखें तस्वीरें
Trending Videos
विज्ञापन
शादी के लिए हो रही थी देर, हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा दूल्हा
2 of 5
दरअसल सिंगापुर में मर्चेंट नेवी में तैनात चमोली के मैठाणा गांव के नरेंद्र की लग्नानुसार 20 जनवरी को शादी होनी तय थी, लेकिन चेन्नई बंदरगाह पर उसके पानी के जहाज को उतरने की अनुमति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
शादी के लिए हो रही थी देर, हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा दूल्हा
3 of 5
20 जनवरी की रात चेन्नई बंदरगाह पर जैसे ही उसके जहाज को उतरने की अनुमति मिली, तो नरेंद्र बिना समय गंवाए चेन्नई एयर पोर्ट पहुंचा। 21 जनवरी को सुबह नौ बजे जहाज से दिल्ली पहुंचने के बाद वहां से भी हेलीकॉप्टर से उसने देहरादून के सहस्रधारा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी।
शादी के लिए हो रही थी देर, हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा दूल्हा
4 of 5
देहरादून से मैठाणा की दूरी करीब 245 किमी है, लिहाजा उसने यहां से भी प्राइवेट हेलीकाप्टर का इंतजाम किया और दोपहर 12 बजे वह अपने गांव मैठाणा पहुंच गया। हेलीकाप्टर से उतरते ही नरेंद्र को उसकी बहन ने गले लगा लिया।
शादी के लिए हो रही थी देर, हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा दूल्हा
5 of 5
नरेंद्र का पानी का जहाज चेन्नई बंदरगाह पर विगत 11 जनवरी को पहुंच चुका था। पठानकोट में आतंकी हमले के चलते वहा प्रत्येक जहाज की गहनता से जांच हो रही थी। इस वजह जहाज को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल पाई। 20 जनवरी को जहाज के लैंडिंग की अनुमति मिलने पर जान में जान आई।