फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व: गुरुद्वारे पहुंच राज्यपाल बेबी रानी ने की अरदास, पंगत में बैठकर छका लंगर, तस्वीरें...

Wed, 13 Nov 2019 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य बुधवार को गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित धार्मिक दीवान में शिरकत करने नानकमत्ता गुरुद्वारे पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के लिए असदास भी की। वहीं उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के लंगर हॉल में बरते जा रहे गुरु के अटूट लंगर में भी हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने सिख संगत और यूपी के कैबिनेट मंत्री बलदेव सिंह औलख, विधायक छत्रपाल गंगवार, खटीमा के पुष्कर धामी, नानकमत्ता के डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा नेता सुरेश गंगवार समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने लंगर छका। उन्होंने कहा कि नानकमत्ता ऐतिहासिक तीर्थ धाम गुरु का स्थान है। जो आम जन को नई राह और नई दिशा दिखाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुनानक देव जी महाराज मानवता की मिसाल हैं। ऊंच-नीच, जात-पात की बात कर उन्होंने सभी को दीन-दुखियों की सेवा करने का उपदेश दिया है। कहा कि वह स्वयं गुरुनानक देव जी के उपदेशों को आत्मसात करतीं हैं। संगत को भी उनके बताए रास्तों को आत्मसात कर समाज और देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए। राज्यपाल ने गुरुद्वारे के श्री हरमिंदर साहिब दरबार में गुरु महाराज के समक्ष मत्था टेक अरदास की। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने सभी सिख संगत को गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव की बधाई दी। इस दौरान पंजाब से आए कथावाचक ज्ञानी कर्मवीर सिंह ने गुरुनानक देव जी के उपदेशों को सुनाकर निहाल किया। उन्होंने बताया कि गुरुनानक देव की तपोस्थली नानकमत्ता साहिब की भूमि नवाब मेहंदी हसन खां ने दान में थी। उन्होंने गुरु की शक्ति से प्रभावित होकर 4500 एकड़ जमीन और 300 एकड़ साल का जंगल दान किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने पवित्र पंजा साहिब के दर्शन किए और इतिहास की जानकारी ली। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य समेत उत्तराखंड-यूपी के तमाम जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। एसएसपी खुद ही पुलिस बल के साथ उनकी सुरक्षा में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही एसपी देवेंद्र पींचा, सीओ सुरजीत कुमार, खटीमा सीओ महेश चंद्र विंजोला के अलावा जसपुर से लेकर खटीमा कोतवाली तक से पुलिस फोर्स बुलाया गया था। सितारगंज एसडीएम विवेक प्रकाश, खटीमा निर्मला बिष्ट, सितारगंज तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी भी व्यवस्था में जुटे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें