सरकार के करीब ढाई लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में दो फीसदी की बढ़ोत्तरी की सौगात मिली है। राजकीय व सातवां वेतनमान ले रहे उत्तराखंड के सरकारी कार्मिकों के महंगाई भत्ते की दर पांच फीसदी से बढ़कर अब सात फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेंमो
डीए की ये सौगात एक जनवरी 2018 से लागू होगी और अप्रैल महीने तक भविष्य निधि खाते में जाएगी। एक मई से महंगाई भत्ते का नकद भुगतान होगा जो जून माह के वेतन में आएगा। अलबत्ता सेवानिवृत्त और छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को डीए का नकद भुगतान एक जनवरी से ही होगा।
विज्ञापन
3 of 6
बरामद हुआ धन
- फोटो : amar ujala
सचिव वित्त अमित सिंह नेगी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत के फाइल पर अनुमोदन के बाद वित्त विभाग ने देर शाम आदेश जारी कर दिए। वित्त मंत्री के मुताबिक, डीए की किस्त जारी होने से सरकारी खजाने पर 50 से 60 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ेगा।
4 of 6
money
एक जुलाई 2017 से कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का लाभ राज्य सरकार के कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों व सातवें पुनरीक्षित वेतनमान ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 6
क्राइम
- फोटो : amar ujala
तथ्यों की नजर में
05 प्रतिशत से 07 फीसदी हो गया महंगाई भत्ता
142 प्रतिशत हो गया छठे वेतनमान कर्मियों का डीए
274 प्रतिशत हुआ पांचवें वेतनमान कर्मियों का डीए
2.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ
50 से 60 करोड़ का व्यय भार आएगा सरकारी खजाने पर
01 जनवरी 18 से मिलेगा कर्मचारियों को डीए का लाभ
30 अप्रैल तक भविष्य निधि के खाते में दर्ज होगी राशि
पांचवें व छठे वेतनमान कर्मियों को भी डीए जारी
पांचवें व छठे केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे राज्य सरकार और स्वायत्त निकायों व उपक्रमों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की संशोधित दरें भी संशोधित हो गई हैं। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, पांचवें वेतनमान लेने वाले ऐसे कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की दर 268 प्रतिशत से बढ़ाकर 274 प्रतिशत कर दी गई है। इसी तरह, छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन ले रहे कर्मचारियों की डीए की दर 139 प्रतिशत से बढ़ाकर 142 फीसदी की गई है। उनके डीए में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश सरकार में जो कर्मचारी अंशदायी पेंशन योजना के दायरे में हैं, उनके महंगाई भत्ते के एरियर की 10 प्रतिशत राशि नई पेंशन योजना के खाते में जमा होगी। इतनी ही राशि का भुगतान नियोक्ता के अंश से किया जाएगा। शेष धनराशि का उन्हें नकद भुगतान होगा।