फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों के लिए सुनहरा मौका, पेंशन बढ़ानी है तो 31 मार्च 2018 से पहले यहां करें आवेदन

Mon, 26 Feb 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
pension
सरकार ने पेंशन में संशोधन कराने के लिए पेंशनरों को मौका दिया है। इसके लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई है।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
पेंशनरों को निर्धारित फार्म पर अपने आवेदन को कोषागार कार्यालय में जमा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद किसी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तराखंड सरकार ने एक जनवरी 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त, दिवंगत व पारिवारिक पेंशन का पुनरीक्षण व संशोधन करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 4
money
उन्होंने सभी विभागों व पेंशनरों को अवगत कराया कि पेंशन का पुनरीक्षण व संशोधन करने के लिए निर्धारित फार्म पर आवेदन करें। जिन पेंशनरों की पेंशन का शासनादेश के अनुसार वर्तमान तक पुनरीक्षण व संशोधन नहीं हुआ, वे कोषागार कार्यालय में अंतिम तिथि तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
loss money
इसके बाद शासनादेश के आधार पर पेंशन का आंकलन किया जाएगा। बताया कि वर्ष 2006 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को यदि वर्तमान में लागू वेतन आयोग के तहत पेंशन कम मिल रही है, तो वे आवेदन कर पेंशन का पुनरीक्षण करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद पेंशन संशोधन आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें